*छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रयासों से प्रदेश के 20 लाख आदिवासियों के जीवन में आएगी खुशहाली* ब्यूरो चीफ छत्तीसगढ अश्वनी अवस्थी *मोदी सरकार के फैसले से छत्तीसगढ़ के लगभग 20 लाख आदिवासियों को उनका हक मिलेगा :महेश गागड़ा*

  • Sep 15, 2022
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

*छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रयासों से प्रदेश के 20 लाख आदिवासियों के जीवन में  आएगी खुशहाली*

ब्यूरो चीफ छत्तीसगढ अश्वनी अवस्थी

*मोदी सरकार के  फैसले से छत्तीसगढ़ के लगभग 20 लाख आदिवासियों को उनका हक मिलेगा :महेश गागड़ा*


आज मोदी सरकार कैबिनेट में लिए गए 5 राज्यो की जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के निर्णय का हार्दिक अभिनंदन करते हुए प्रदेश के पूर्व वन मंत्री  व भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश गागड़ा ने कहा मोदी सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 20 लाख से ज्यादा आदिवासी जो थोड़ी सी त्रुटि की वजह जनजाति समुदाय को मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रहे अब उन्हें अपना हक मिल सकेगा।

श्री गागड़ा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित सभी भाजपा नेताओ ने कई बार इस बाबत प्रयास किया और आज सभी के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप लाखो आदिवासी नौकरी,शिक्षा और जनजाति समुदाय को मिलने वाले ऐसे कई अधिकार प्राप्त कर सकेंगे, जिससे वो अब तक वंचित रहे।इस विषय पर छत्तीसगढ़ भाजपा से सभी लगातार संघर्ष करते रहे और 18 अप्रैल 2022 को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  व जनजाति मामलो के केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा को पत्र भी लिखा था।

श्री गागड़ा ने कहा कांग्रेस सरकार ने अपनी गलत राजनीतिक मंशा की वजह से इस मामले को लटकाए रखने का बहुत प्रयास किया लेकिन मोदी सरकार ने आज ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आज कई जातियों को अनुसूचित जनजाति समाज में शामिल कर उनके जीवन की बेहतरी के लिए सबसे बड़ा निर्णय लिया है इसके लिए सभी मोदी जी के सदैव आभारी रहेंगे।

मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा के वरिष्ठ नेता  श्री नंद कुमार साय,श्री राम विचार नेताम,श्री केदार कश्यप,जनजाति मोर्चा अध्यक्ष श्री विकास मरकाम सहित सभी ने प्रसन्नता जताते हुए मोदी जी का आभार व्यक्त किया है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक