पुष्पांजली टुडे न्यूज
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया का गोरमी मेहगांव सोनी में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत
पांचों विधानसभा में फेरे का भाजपा का परचम मिशन 2023 के लिए बूथ स्तर पर सत्ता और संगठन को करें मजबूत जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा
मेहँगाव/सोनी/गोरमी (भिण्ड)। भारतीय जनता पार्टी गोरमी , मेहगांव, सोनी की मंडल बैंकों में पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया मौजूद थे । विशेष अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया पार्टी के वरिष्ठ नेता समाजसेवी अशोक भारद्वाज,संतोष सिंह भदौरिया, जिला मंत्री उपेंद्र राजौरिया किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रज्जन भदोरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष दलवीर तोमर, सुरेन्द जैन, जय सिंह गुर्जर नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमकार यादव मौजूद थे बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया इसके बाद मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया का एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया एवं स्वागत भाषण दिया । भाजपा की मंडल बैठकों में मुख्य अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी है कार्यकर्ता का मान सम्मान कैसे रहे एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब व्यक्ति को कैसे मिले यह मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। हम सबको मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मिशन 2023 की तैयारी में अभी से तैयार रहना है ।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया ने कहा की हमारे लिए गौरव की बात है कि आज हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इसकी मुख्य वजह हमारा कार्य करता है कार्यकर्ता का मान सम्मान ऐसे रहे इसकी चिंता हमरा सभी राजनेताओं को मिलकर करनी होगी इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी अशोक भारद्वाज ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता एक विचारधारा से जुड़ा है वह नाराज भी हो जाएगा लेकिन अपना वोट पार्टी को ही देगा एसिडिटी पुल कार्यकर्ताओं की जनता पार्टी को करनी होगी अभी हम मिशन 2023 को जीत सकते हैं बैठक का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता जयवीर पुरोहित ने किया एवं अंत में आभार प्रगट युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद बरुआ ने किया आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया का गोरमेंट नगर में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया । अगर की सीमा में नरवरिया फिलिंग सेंटर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नाही प्रेम प्रताप सरवरिया ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष का स्वागत किया इसके बाद युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद बरुआ ने थाना रोड चौराहे पर स्वागत किया पार्षद विनोद यादव के आवास पर मंडल मंत्री शिवराज यादव ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया वरिष्ठ भाजपा नेता जयवीर पुरोहित एवं युवा नेता रिंकू दीक्षित ने अपने आवास पर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया । इसके अलावा थाना रोड पर युवा नेता रवि सोनी एवं सोनू भदौरिया ने अपनी मार्केट पर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने अपने आवास पर जिलाध्यक्ष व अन्य अतिथियों का स्वागत किया वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र जैन ने मुख्य चौराहे पर स्वागत किया किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय कुशवाहा एवं मंडल महामंत्री मोनू शर्मा ने अपने आवास पर स्वागत किया जिला मंत्री राजकुमार जैन के आवास पर भी जिला अध्यक्ष का स्वागत हुआ पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश सरवरिया के आवास पर जिला अध्यक्ष का एवं अन्य अतिथियों का स्वागत हुआ युवा नेता सुनील सोनी ने अपने मेडिकल स्टोर पर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रामवीर गुर्जर ने वार्ड नंबर 4 स्थित आवास पर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया को फलोंसे तुलादान किया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजू खान ने सब्जी मंडी में जिला अध्यक्ष व अन्य अतिथियों का स्वागत किया कचना रोड पर राजेंद्र सिंह नरवरिया ने जिला अध्यक्ष का किले के फलों से तुला दान किया इस प्रकार आज गोरमी नगर में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया एवं अन्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत हुआ। बैठक में स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।
पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने मेहगांव के शिवशक्ति मैरिज गार्डन एवं गोरमी के आरके गार्डन, एवं सोनी मंडल के समुदायिक भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रचारक बैठक आयोजित की गई और मेहगांव मंडल की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदौरिया एवं सोनी मंडल के अध्यक्ष जेल सिंह नरवरिया ने की।