दुल्हन सा सजा सीहोर शहर, आतिशबाजियों से किया गया गौरव दिवस का स्वागत

  • Nov 30, 2022
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

पंकज त्रिपाठी

पुष्पांजली टुडे न्यूज


धूमधाम से मनाया गया सीहोर नगर का गौरव दिवस


रंग बिरंगी रोशनियों से जगमगाया सीहोर शहर


 सीहोर  ।  सीहोर शहरवासियों ने अपने सीहोर नगर के गौरव दिवस को पूरी धूमधाम से मनाया। गौरव दिवस को लेकर लोगो मे खासा उत्साह देखा गया। नगरवासियों ने अपने त्यौहारों की भाँति ही सीहोर नगर के गौरव दिवस को भी हर्षोल्लास से मनाया और एक दूसरों को बधाई दी। गौरव दिवस को नगर के घरों, गली, मोहल्लों में साज-सज्जा कर, दीप लगाकर, रंगोली बनाकर और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाकर कर मनाया गया।


 सीहोर नगर का गौरव दिवस मानो किसी त्यौहार से कम नही लग रहा था। गौरव दिवस पर छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं तथा बुर्जुगों में उत्साह की लहर दिखाई दी। सीहोर के नगरवासियों ने बताया कि जिस प्रकार हम हमारे घर परिवार के सदस्यों का जन्मदिन मनाते है। उसी तरह हम अपने शहर का जन्मदिन भी गौरव दिवस के रूप में मना रहे है। सभी को अपनी जन्मभूमि पर गर्व होता है। हमें भी गर्व है कि हमने सीहोर में जन्म लिया। हम सभी सीहोर के वासी है। इसलिए हम सभी अपने सीहोर के गौरव दिवस को अपने त्यौहारों की तरह ही मना रहे है।


 सीहोर नगर के गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 25 नवंबर से पाँच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फैरी, स्वच्छता संगोष्ठी, चित्रकला प्रतियोगिता, साइकिल रैली, मैराथन, रंगोली प्रतियोगिता, शहर के इतिहास एवं पर्यटन तथा विकास को बढ़ावा देने के लिए संगोष्ठी, नगर के इतिहास और पर्यटन से संबंधित निबंध प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, सामूहिक योग एवं सूर्य नमस्कार तथा संगीतिक कार्यक्रमों में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गौरव दिवस के उपलक्ष्य में गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर कोतवाली चौराहे पर आतिशबाजी भी गई। जिसमें रंग-बिरंगे पटाखों की रोशनी में सीहोर नगर के गौरव दिवस का स्वागत किया गया।



news_image
news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक