दिव्यांग बच्ची हर्षिता के लिए व्हीलचेयर लाने पर गांव वासियों ने समाजसेवी मनोज पटेल का किया धन्यवाद

  • Dec 03, 2022
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image



छुरा-गरियाबंद जिले के दिव्यांगो की सेवा में समर्पित छुरा नगर के समाजसेवी मनोज पटेल ने समाज कल्याण विभाग गरियाबंद से दिव्यांग बच्ची कु.हर्षिता सेन के लिए उनके घर फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोनेसिली में जाकर व्हीलचेयर दिया गया। जिस पर हर्षिता सेन के पिताजी और समस्त ग्राम वासियों ने समाजसेवियों का धन्यवाद किया। समाजसेवी ने कहा कि कभी-कभी समाज में इस प्रकार के किसी व्यक्ति से मिलने का अवसर आता है, जो हमारे मन में ढेर सारे विचार आते हैं। हमारी सोच के अनुसार हम उसे देखने का अपना नजरिया भी व्यक्त करते हैं। कई लोग होते हैं, जो हादसे के शिकार होने के कारण अपना कोई अंक गंवा देते हैं। कुछ लोग होते हैं कि जन्मजात ही कोई क्षति रह जाती है और ऐसे लोगों के लिए दुनिया में अनेक अनेक शब्द प्रयोग हुए हैं। लेकिन हमेशा इन शब्दों के प्रति भी चिंतन चलता रहता है। व्हीलचेयर देने पहुंचे समाजसेवी रोशन देवांगन, मनोज पटेल, रेखराम ध्रुव।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक