फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 विशेष कैम्प का आयोजन 4 दिसम्बर को

  • Dec 03, 2022
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)


पुष्पांजली टुडे न्यूज


भिण्ड । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के लिये विशेष कैम्प का आयोजन 04 दिसम्बर 2022 को किया जाना है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी  पराग जैन ने जिले के अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के लिये विशेष कैम्प का आयोजन 04 दिसम्बर 2022 को किया जाएगा। विशेष कैम्प के दिन बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क तथा पात्र व्यक्तियों के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराने हेतु प्ररूप-6 तथा संशोधन एवं नाम निरसित कराने हेतु भी निर्धारित प्रपत्र में फार्म प्राप्त करेंगे तथा विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी, विशेष पिछड़ी जनजातियों के पात्र व्यक्तियों के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़े जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक