Weather Update: अभी और बढ़ेगी ठंड, उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

  • Jan 09, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। परेशानी की बात ये है कि इसमें जल्द राहत के आसार भी नहीं दिख रहे। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति जारी रहने का अनुमान है। साथ 11 और 12 जनवरी को दिल्लीस पंजाब, हरियाणा और यूपी में हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश होने से ठंड और बढ़ जाएगी। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनि ने बताया कि 11 और 12 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी भी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें घने कोहरे, दिन में ठंड और शीतलहर की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है। हालांकि अगले 24 घंटों के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कोहरे की स्थिति से थोड़ी राहत मिल सकती है।


COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक