*नवरात्र छत्तीसगढ़ में सर्वमंगला सिद्ध हो- विभा अवस्थी
रायपुर। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री ने नवरात्र पर्व पर छत्तीसगढ़ राज्य तथा राज्य के निवासियों की समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि नवरात्र महापर्व छत्तीसगढ़ में सर्वमंगला सिद्ध हो, ऐसी मां जगतजननी से प्रार्थना है।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि हम सभी नवरात्र पर्व पर मां से राज्य की प्रगति तथा शांति की कामना करते हैं और माता हम सभी की मनोकामना पूर्ण करती हैं। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मां के सभी भक्तों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं अर्पित हैं।