पंकज त्रिपाठी
पुष्पांजली टुडे न्यूज
मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम जारी-
भिण्ड । सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया के मुख्य आतिथ्य में गौरवशाली गणतंत्र दिवस-26 जनवरी 2023 का जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड भिण्ड के मैदान पर मनाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 के मुख्य समारोह के लिए मिनिटि-टू-मिनिट कार्यक्रम जारी कर दिया है।
जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि एवं सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस 2023 पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में मुख्य अतिथि का प्रातः8.58 बजे आगमन के उपरांत प्रातः9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः9.05 बजे आयोजित परेड का निरीक्षण किया जाएगा। तदउपरांत मुख्य अतिथि प्रातः9.10 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद प्रातः 9.25 बजे मार्च पास्ट होगा। प्रातः9.45 बजे विभिन्न विभागों के माध्यम से तैयार की गई मनोहारी एवं आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद प्रातः10 बजे मुख्य अतिथि परेड, झांकी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरूष्कार प्रदान करेंगे।
भारत पर्व का सायं 7 बजे निराला रंग बिहार में होगा आयोजन
लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी 2023 को सायं 7 बजे से निराला रंग बिहार मेला भिण्ड में होगा। जिसमें गणमान्य नागरिक, नगरवासी, पत्रकारबन्धु, अधिकारी/ कर्मचारी सादर आमंत्रित हैं।