*श्रीरामचरितमानस ग्रंथ हमारे आदर्श जीवन जीने का आधार है- मुरलीधर सिन्हा*

  • Jan 30, 2023
  • Hariom Parihar Pushpanjali Today

news_image

*श्रीरामचरितमानस ग्रंथ हमारे आदर्श जीवन जीने का आधार है- मुरलीधर सिन्हा*

गरियाबंद, 30 जनवरी 2023

गरियाबंद विकासखंड के सबसे बड़े ग्राम हरदी में  तीन दिवसीय श्रीरामचरितमानस सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसके विराम दिवस में मार्केटिंग सोसायटी गरियाबंद अध्यक्ष मुरलीधर सिन्हा ने सम्बोधित करते हुऐ कहा की श्रीरामचरितमानस ग्रंथ हमारे आदर्श जीवन जीने का आधार है, उन्होंने मानस व धर्म प्रेमियों को कहा कि यह मनुष्य जन्म बहुत भाग्य से मिला है इसे धर्म और पुण्य कार्यों में लगाना चाहिए क्योंकि मनुष्य जन्म लेने के लिए भगवान भी तरसते हैं ऐसा सभी ग्रन्थों, संतो और देवताओं ने बताया है , श्री सिन्हा ने आगे कहा कि गाँव द्वारा यह भब्य आयोजन करने का तात्पर्य है कि हमें सत्संग से प्राप्त ज्ञान को समाज और परिवार में भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को अपने जीवन में उतारना है । उक्त कार्यक्रम में पूर्व सरपंच व ग्राम सुरक्षा समिति अध्यक्ष निरंजन ठाकुर, पूर्व जनपद सदस्य शेषनारायण गजभिये, पंच लालजी साहू, संरक्षक रूपसिंह ठाकुर, पवन सिंह, अध्यक्ष लेखराम साहू, उपाध्यक्ष हेमसिंह ठाकुर, सचिव संतोष यादव, सहसचिव हेमन्त ठाकुर, बिसेलाल साहू, संयोजक नूतन यादव, डागेश्वर साहू, रेखराम साहू, ढालसिंह साहू, फागुराम साहू सहित बड़ी संख्या में मानस प्रेमी उपस्थित थे, कार्यक्रम के पुरोहित पण्डित डांगेश्वर प्रसाद दुबे और उदघोषक सुरेन्द्र पटेल देवडोंगर कांकेर थे ।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक