दूरदर्शी और बहुआयामी बजट .... चंदूलाल साहू भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने वित्त मंत्री द्वारा पेश किए बजट को ऐतिहासिक बताया है।

  • Feb 02, 2023
  • Hariom Parihar Pushpanjali Today

news_image

दूरदर्शी  और  बहुआयामी  बजट  .... चंदूलाल साहू भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने वित्त मंत्री द्वारा पेश किए बजट को ऐतिहासिक बताया है। यह बजट, बुलंद भारत की मजबूत अर्थ व्यवस्था का प्रतीक है। बजट शानदार व जानदार है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतरीन बजट प्रस्तुत किया गया है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बजट में गांव, गरीब व मध्यम वर्ग, महिलाओं, युवाओं, किसानों, वरिष्ठ नागरिकों, परंपरागत कारीगरों और शिल्पकारों, बुजुर्गों, पिछड़ों, वंचितों, दलितों, जनजातीय समाज सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। केंद्र सरकार ने गरीब खाद्यान्न योजना को एक साल बढ़ाकर इस वर्ग के 80 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाया है। श्री साहू ने कहा कि सात लाख रूपये की आय पर टैक्स न लगाकर मध्यम वर्ग को राहत दी है। ऐतिहासिक टैक्स रिफॉर्म्स से सबको राहत मिली है। इस बजट से छत्तीसगढ़ के समग्र विकास का खाका तैयार हो गया है। इस बजट की सबसे बड़ी बात यही है कि यह सर्वग्राही और सर्वस्पर्शी बजट के रूप में है।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक