ई - पेपर डाउनलोड करें
Advertisement

पार्वती नदी में संचालित पनडुब्बी जलाकर नष्ट, अवैध रास्ता भी किया गया बंद

NGT की रोक के बावजूद रेत उत्खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

भितरवार। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की रोक के बावजूद पार्वती नदी में अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफिया पर शिकंजा कस दिया। कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम राजीव समाधिया के मार्गदर्शन में ग्राम लोड़ी स्थित पार्वती नदी में चल रही अवैध पनडुब्बी (मशीन) को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही अवैध उत्खनन के लिए बनाए गए रास्ते को भी अवरुद्ध कर दिया गया, ताकि भविष्य में दोबारा अवैध गतिविधियां संचालित न हो सकें।
यह कार्रवाई नायब तहसीलदार हरनाम सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध रेत उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस अभियान में थाना प्रभारी बैलगड़ा महेंद्र प्रजापति एवं उनकी पुलिस टीम की भूमिका भी सराहनीय रही। पुलिस और राजस्व विभाग के बेहतर समन्वय से कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हुई।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत उत्खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्रीय नागरिकों ने भी अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन द्वारा उठाए गए इस सख्त कदम की सराहना की है।

Pushpanjali Today