ई - पेपर डाउनलोड करें
Advertisement

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां, रंगदारी, रौब दिखाने से रोका तो चार लोगों ने कर दी मारपीट , जान से मारने की दी धमकी प्राथमिकी दर्ज,जांच शुरू।

थाना अंतर्गत श्यामपुर कलां में लगा हुआ था भूमिया बाबा का मेला, मेले में सीटी बजाकर, भद्दे कमेंट कर रहे थे रंगदार,

अंबाह थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर कलां में हर वर्ष सार्वजनिक जात ( मेले)का आयोजन किया जाता है हर वर्ष की भांति गुरुवार को भी महिलाएं,बालिकाएं मेले में आकर खरीददारी कर रहीं थीं तो इसी बीच सेंथरा बाढई निवासी प्रशांत सखबार पुत्र बृजराज सखबार,बचना सखबार पुत्र श्रीपति सखबार व दो अन्य महिलाओं, बालिकाओं के बीच पहूंच कर उनको देख कर भद्दे कमेंट, सीटी बजाकर छेड़खानी कर रहे थे,तो वहां पास ही में अपनी दुकान पर बैठे भानू सिंह तोमर पुत्र बृजराज सिंह तोमर ने रंगबाजों को महिलाओं से इस प्रकार का रवैया और कमेंट ,छेड़छाड़ करने से मना किया तो रंगदारी दिखाते हुए चारों लोगों ने मारपीट कर दी और जाते जाते धमकी दी की थाने में शिकायत की तो जान से खत्म कर देंगे
फरियादी भानू सिंह तोमर घटना स्थल पर मौजूद मोहित राजपूत, ओमकार राजपूत जिन्होंने बीच-बचाव किया को साथ लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और मेडिकल परीक्षण कराया, डाक्टरों ने मेडिकल कर मुंदी चोटों के लिए एक्स रे आदि करवाने की सलाह व उपचार कर दवा दी गई है

संवादाता:-धर्मेन्द्र सिंह तोमर

 

Pushpanjali Today