ई - पेपर डाउनलोड करें
Advertisement

जेएस फिजिकल अकादमी मौ ने प्रथम वर्ष में रचा इतिहास, कई छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पाई सफलता

मौ (भिंड)। नगर की जेएस फिजिकल अकादमी, मौ ने अपने प्रथम वर्ष में ही उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। अकादमी के कई विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अकादमी, अपने परिवार एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया है।
सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में विजय कुशवाहा, धर्मवीर यादव, कोमल जाटव, दलवीर गुर्जर, प्रज्ञा श्रीवास्तव, अमित यादव, श्याम शर्मा, अंकुर शर्मा सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।अकादमी के संचालक एवं कोच रोहित यादव ने बताया कि जेएस फिजिकल अकादमी का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली युवाओं को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं तथा फिजिकल टेस्ट की तैयारी कराना है। इसी लक्ष्य को लेकर अकादमी में नियमित रूप से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इस कार्य में कपिल श्रीवास सर, दीपेंद्र यादव सर एवं भोलू प्रजापति सर सहित समस्त शिक्षक एवं कोच पूरी निष्ठा के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
छात्रों की सफलता के उपलक्ष्य में चयनित विद्यार्थियों द्वारा जागा सरकार परिसर में दाल-बाटी (दाल टिक्कर) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अकादमी के सभी शिक्षक, कोच, चयनित छात्र-छात्राएं तथा नगर के मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जेएस फिजिकल अकादमी मौ की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। निःशुल्क प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना एक सराहनीय पहल है, जिसका लाभ लगातार विद्यार्थियों को मिल रहा है। अकादमी ने भविष्य में भी अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने का संकल्प व्यक्त किया।

Pushpanjali Today