ई - पेपर डाउनलोड करें
Advertisement

अज्ञात बाहन की टक्कर से चार पहिया वाहन चालक की मौत

बागबई लौट रहे युवक ने मौके पर तोड़ा दम, पीछे छूटा तीन मासूम बच्चों का परिवार

भितरवार। डबरा-भितरवार मुख्य मार्ग पर स्थित विकाश ढाबा के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बागबई निवासी 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष पुत्र महेंद्र सिंह गुर्जर (30) निवासी ग्राम बागबई के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मनीष भितरवार से अपने गांव बागबई लौट रहे थे। इसी दौरान विकाश ढाबा के पास तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भितरवार लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया गया है कि मनीष का विवाह करीब सात वर्ष पूर्व हुआ था। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक मासूम बेटा है। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे में शामिल फोर व्हीलर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

दीपक सेन/पुष्पांजली टुडे

Pushpanjali Today