ई - पेपर डाउनलोड करें
Advertisement

अम्बाह की कोचिंग संस्थाओं का तहसील प्रशासन ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

अम्बाह। मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देशन एवं एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में आज तहसीलदार नरेश शर्मा ने अम्बाह नगर की विभिन्न कोचिंग संस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने सभी कोचिंग संचालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय तथा अग्निशमन उपकरणों (फायर सेफ्टी) की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही निर्देशित किया कि सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर अम्बाह के बीईओ रामलखन किरार एवं पटवारी राजेश तोमर भी उपस्थित रहे और निरीक्षण के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

Pushpanjali Today